राजनीति

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के भव्य आयोजन को लेकर जद (यू0) प्रदेश कार्यालय में हुई तैयारी बैठक।..

अविनाश कुमार/बिहार जनता दल (यू0) महिला प्रकोष्ठ द्वारा आगामी 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को पार्टी प्रदेश कार्यालय, पटना में तैयारी बैठक आयोजित की गई। जिसमें कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता हेतु कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई एवं आगे की रूपरेखा भी तय की गई। साथ ही कार्यक्रम की तैयारी हेतु विस्तारित बैठक 21 फरवरी को निर्धारित की गई है।
इस मौके पर बैठक की अध्यक्षता कर रहे पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अनूठा मिसाल कायम किया है। महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक स्वावलंबन की बात करें तो हमारा बिहार अग्रणी राज्य है और यह श्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच का नतीजा है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने हेतु सभी साथियों को पूरे जोर-शोर से जुटना है, ताकि इसका संदेश दूर तक जाए।
महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सह प्रवक्ता डॉ0 भारती मेहता ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में प्रदेश के प्रत्येक पंचायतों से महिलायें शामिल होंगी। उक्त कार्यक्रम को लेकर पार्टी की महिलाओं में खासा उत्साह है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पंचायतों में आरक्षण लागू कर आधी आबादी को सशक्त बनाया है।
उक्त बैठक में मुख्यरूप से माननीय विधानपार्षद सह कोषाध्यक्ष श्री ललन कुमार सर्राफ, माननीय विधानपार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, प्रकोष्ठों के प्रभारी प्रो0 नवीन आर्य चंद्रवंशी, श्रीमती रुचि अरोड़ा, श्रीमती उषा सिन्हा, श्रीमती ममता शर्मा, श्रीमती मधुलता देवी, श्रीमती मधू कुमारी, श्रीमती विजयालक्ष्मी, श्रीमती पूजा एन शर्मा, श्रीमती रेणुका कुशवाहा, श्रीमती राजकुमारी विभु, श्रीमती याश्मीन खातून, श्रीमती रेनू देवी, श्रीमती मनोजा देवी, श्रीमती विनिता तिवारी सहित महिला प्रकोष्ठ की कई पदाधिकारीगण मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button