किशनगंजन्यायपालिकाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

संविधान दिवस पर किशनगंज में प्रस्तावना पठन व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

किशनगंज,26नवंबर(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, संविधान दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय परिसर, किशनगंज में संविधान की प्रस्तावना पठन कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) किशनगंज द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशांत कुमार ने की। इस दौरान भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया।

कार्यक्रम में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम सुरेश कुमार सिंह-2, विशेष न्यायाधीश (उत्पाद), नीरज किशोर सिंह, विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) दीपचंद पाण्डेय, विशेष उत्पाद न्यायालय द्वितीय के पीठासीन पदाधिकारी सुमित कुमार सिंह-1, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मुक्तेश मनोहर तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार ओम शंकर सहित कई न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त मंडल कारा, किशनगंज में भी संविधान दिवस पर प्रस्तावना पठन कार्यक्रम का आयोजन सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार ओम शंकर की अध्यक्षता में किया गया। यहां बंदियों को शिक्षा का अधिकार, संविधान की मूल समझ, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कारा अधीक्षक धर्मेन्द्र कुमार, सहायक अधीक्षक पवन कुमार साह, पूजा कुमारी, उपाधीक्षक प्रदीप कुमार सिंह तथा DLSA के पैनल अधिवक्ता अर्चना सहित कई बंदी उपस्थित थे।

इसी क्रम में सुरक्षित स्थान, किशनगंज में भी संविधान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां विधि-विरुद्ध गतिविधियों में लिप्त किशोरों को शिक्षा का अधिकार, संविधान की बुनियादी समझ, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

संविधान दिवस पर आयोजित इन सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!