अपराधझारखण्डतस्करों के खिलाफ कार्रवाईताजा खबरपुलिसयोजनारणनीतिराज्य

मोहम्मदगंज सीमा पर शक्तिशाली लैंडमाइंस और हथियार बरामद

नवेंदु मिश्र

मोहम्मदगंज – प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के खिलाफ पलामू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. माओवादियों ने सुरक्षाबल को नुकसान पहुंचाने के लिए शक्तिशाली लैंडमाइंस लगाया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है. मौके से हथियार भी बरामद हुआ है. पुलिस पूरे इलाके में सर्च अभियान चला रही है।
दरअसल पलामू पुलिस ने 15 लाख के इनामी माओवादी कमांडर नितेश यादव के खिलाफ अभियान शुरू किया था। इसी अभियान के क्रम में पांडू मोहम्मदगंज सीमा पर मौजूद दूधिया के पास पलामू पुलिस ने 8 किलो का शक्तिशाली लैंड माइंस बरामद किया है और मौके से हथियार भी बरामद हुआ है। पुलिस पूरे इलाके को घेर कर सर्च अभियान चला रही है, वहीं पुलिस के बम निरोधक दस्ते ने लैंड माइंस को विस्फोट कर नष्ट कर दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!