
त्रिलोकी नाथ प्रसाद/भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री, बिहारीगंज एवं उदाकिशुनगंज से कई बार विधायक रह चुके डा0 रविन्द्र चरण यादव कांग्रेस के बढ़ते जनाधार को देखते हुए भाजपा छोड़ एनडीए से मोह भंग होकर कांग्रेस पार्टी एवं राहुल गांधी में आस्था व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के हाथों आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में विधान मंडल दल के नेता डा0 शकील अहमद खान की उपस्थिति में अपने सैकड़ों समर्थकों जिसमें कई जिला परिषद सदस्य, मुखिया, सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधि के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
डा0 रविन्द्र चरण यादव के साथ सदस्यता ग्रहण करने वाले जनप्रतिनिधि में ग्वालपाड़ा के प्रमुख संतोष कुमार, पिपराकरोती के मुखिया संजीव कुमार यादव, पूर्व मुखिया पवन कुमार यादव, सुनील कुमार सिंह, अरविन्द कुमार, ललन कुमार यादव, आलोक कुमार, महेश्वरी यादव सहित सैकड़ों जनप्रतिनिधि शामिल थे।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने डा0 यादव का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि रविन्द्र चरण यादव जैसे ऊर्जावान और लोकप्रिय नेता का कांग्रेस में आना इस बात का संकेत है कि बिहार में बदलाव की लहर शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी वर्गो एवं समुदायों के हितो की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर डा0 रविन्द्र चरण यादव ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस की धर्मनिरपेक्ष और जनहितकारी नीतियों से प्रेरित होकर पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है। उन्होंने भाजपा पर समाज को बांटने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ही देश की एकता और लोकतंत्र की रक्षा करनेवाली अकेली पार्टी है।
मिलन समारोह का संचालन पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय चौधरी ने किया।
इस अवसर पर कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता डा0 शकील अहमद खान, राजेश राठौड़, डा0 विजय कुमार, रौशन कुमार सिंह, सत्येन्द्र कुमार सिंह, मनोज शर्मा मौजूद थे।