किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : होली पर्व में चौक चौराहों पर था पुलिस का पहरा।

रेल पुलिस के द्वारा बरती गई सख्ती

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, होली पर्व के दौरान बुधवार को किशनगंज शहर सहित जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए थे। सुरक्षा को लेकर होली के एक दिन पूर्व मंगलवार को होलिका दहन वाले स्थल पर भी मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। होली के दिन ही जिले में 206 स्थानों में व शहर में 45 से ज्यादा स्थानों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई थी। शहर में भी चौक चौक चौराहों पर पुलिस का पहरा कड़ा था। एसडीएम अमिताभ कुमार गुप्ता, एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी स्वयं सुबह से ही व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। वही पास में बंगाल होने के कारण शराब पीने वालों व शराब पीकर बंगाल से किशनगंज में प्रवेश करने वालों की मनसा रखने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर थी। इस दौरान शराब पीने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया। युवक पर शराब पीकर शहर में प्रवेश करने का आरोप था। प्रशासन और पुलिस के पदाधिकारी इस कदर नजर बनाए हुए थे कि हुड़दंगी चाह कर भी हुड़दंग करने की जुर्रत नहीं कर रहे थे। चौक चौराहों पर एसडीएम, एसडीपीओ, थानाध्यक्ष व प्रशासनिक अधिकारियों की मुस्तैदी भी होली पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराये जाने में अहम रही। वही डीएम श्रीकांत शास्त्री व एसपी डॉ इनाम उल हक मेगनु ने भी होली पर्व के दौरान व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम व एसपी लगातार अपने कनीय अधिकारियों के सम्पर्क में थे। ड्यूटी को लेकर कई पुलिस कर्मियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई थी। इसके लिए पहले से ही दिशा निर्देश दे दिया गया था। थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह, सार्जेंट मेजर विनय कुमार सिंह सहित पुलिस अधिकारी सुरक्षा में मुश्तैद थें। इधर उत्पाद विभाग की टीम भी शहर में गश्त लगा रही थी। वही रेल थाना क्षेत्र में भी शराब पीने वालों पर कार्रवाई को लेकर रेल थाना की पुलिस भी होली के एक दिन पूर्व से ही सतर्कता बरत रही थी। रेल थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास, रेलवे कॉलोनी आदि स्थानों में रेल थानाध्यक्ष नितेश कुमार स्वयं व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। रेल थानाध्यक्ष नितेश कुमार रेलवे कॉलोनी और बाजार जाने वाली सड़क पर मौजूद थे। शराब पीने वालों के विरुद्ध इतनी सख्ती थी कि किसे के भी शराब पीने की आशंका पर सीधे ब्रेथ एनलाइजर मशीन से जांच का आदेश था। सख्ती को लेकर वहां से कोई भी नहीं गुजर रहा था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!