अपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : ट्रेन में शराब के नशे में यात्रा कर रहे एक यात्री को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा के दौरान शराब के नशे में हंगामा कर रहे रहे एक व्यक्ति को सोमवार को रेल थाना की पुलिस ने हिरासत में लिया है। सोमवार को राजधानी एक्सप्रेस के ए/5 कोच मे एनजेपी से बेतिया के लिए सफर कर रहा एक यात्री शराब के नशे में हंगामा कर रहा था। तभी सह यात्रियों ने इसकी सूचना रेलवे के वरीय अधिकारियों को दी। इसके बाद कंट्रोल के द्वारा किशनगंज आरपीएफ व रेल थाना की पुलिस को सूचना दी गईं। ट्रेन में साथ चल रहे एस्कार्ट पार्टी के जवानों ने आरोपी युवक को किशनगंज आरपीएफ के हवाले कर दिया। आरपीएफ ने उसे रेल पुलिस को सौंप दिया। युवक को सोमवार को कटिहार न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button