ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पटना के गांधी मैदान में चल रहा है ‘पीएमईजीपी एवं खादी ग्रामोद्योग महोत्सव 2023

खादी फैशन शो’ का विशेष आयोजन 1 मार्च को

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-खादी और ग्रामोद्योग आयोग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पटना के एतिहासिक गाँधी मैदान में, 22फ़रवरी से चल रहे ‘जोनल पीएमईजीपी और खादी ग्रामोद्योग महोत्सव 2023’ के दौरान ‘खादी फैशन शो’ का विशेष आयोजन बुधवार, 1 मार्च 2023, शाम 6 बजे से किया जायेगा।

‘जोनल पीएमईजीपी और खादी ग्रामोद्योग महोत्सव 2023’ में बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड सहित देश के अन्य राज्यों से अद्वितीय और वास्तविक खादी और ग्रामोद्योग उत्पादों की उत्कृष्ट और बड़ी रेंज वाले 165 स्टालों की प्रदर्शनी लगायी गयी है। यह प्रदर्शनी 7 मार्च 2023 तक चलेगी।

पी.एम.ई.जी.पी. इकाई तथा खादी संस्थाओं द्वारा उत्पादित सूती, रेशमी एवं ऊनी उत्पादों के साथ अपने-अपने स्टॉल के माध्यम से प्रदर्शनी सह बिक्री की जा रही हैं। प्रदर्शनी में सिल्क, सूती एवं ऊनी उत्पाद जैसे कटिया, मुंगा, मलवरी, तसर, पेपर सिल्क के साड़ी, समीज-सलवार, कुर्ता-पैजामा, शर्ट एवं बण्डी, धोती-कुर्ता, गमछा, रूमाल, खादी मास्क इत्यादि के साथ-साथ ग्रामोद्योगी वस्तुयें जैसे – शहद, सरसो तेल, साबुन, सत्तु-बेसन, पापड़, अनेको प्रकार के आचार, मुरब्बा, जैम-जेली, इत्यादि की भी प्रदर्शनी एवं बिक्री की जा रही है। साथ ही प्रदर्शनी में तेल-घानी, कुम्भकारी, चरखा – करघा एवं रेडिमेड वस्त्रों का जीवन्त प्रदर्शन भी किया जा रहा है।
***

Related Articles

Back to top button