District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्यस्वास्थ्य

किशनगंज : सदर अस्पताल की डीएस बनीं डॉ उर्मिला कुमारी, लोगों ने दी बधाई।

बेहतर स्वास्थ्य सुविधा और रोगियों का ख्याल रखना हमारी प्राथमिकता: डा उर्मिलाकिशनगंज, 27 अप्रैल (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, सदर अस्पताल में सिनियर डाक्टर उर्मिला कुमारी ने डिप्टी सुपरिटेंडेंट (उपाधीक्षक) का गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। जहां उपाधीक्षक का पदभार ग्रहण करने पर स्थानीय लोगों ने बधाई दी और लोगों ने कहा कि डा० उर्मिला ईमानदार और अपने कार्य के प्रति लगनशील हैं इनके डीएस बनने से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवा और भी बेहतर होगी। इस अवसर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि लोगों की भलाई हो उन्हें अच्छी स्वास्थ्य सेवा मिले। हर रोगी का अच्छे से ख्याल रखा जाये यह हमारी प्राथमिकता होगी। जब उनसे पूछा गया कि किशनगंज सदर अस्पताल में डाक्टर और दिगर स्टाफ की कमी है ऐसे में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा कैसे मुहैय्या होगी तो उन्होने कहा कि हमारे पास जो संसाधन है उसमें हम बेहतर से बेहतर करने का प्रयास करेंगे और सभों के सहयोग से अच्छी स्वास्थ्य सेवा देंगे और जो भी कमी है उसे पूरा करने का हमारा प्रयास रहेगा।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button