अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : सड़क पर होमगार्ड जवान की बेइज्जती पर भड़के DGP, दोषियों के खिलाफ होगा एक्शन..

पटना/धर्मेन्द्र सिंह, अररिया के जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बिहार पुलिस के एक सिपाही को सड़क पर बेइज्जत किए जाने के मामले में बिहार के पुलिस महानिदेशक श्री गुप्तेश्वर पांडे ने जल्द एक्शन लेने की बात कही है।डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा है कि सड़क पर जिस तरह सिपाही को बेइज्जत किया गया उसका हक किसी को नहीं है।डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा है कि अगर हमारे महकमे में कोई सिपाही और अधिकारी गलती करता है तो उसकी सजा तय करने का हक केवल मुख्यालय को है।लेकिन जिस तरह सिपाही को कान पकड़कर उठक बैठक कराई गई वह काबिले बर्दाश्त नहीं है।

सरकार ले रही संज्ञान

डीजीपी ने कहा कि मैंने एसपी से बात की है उसकी सूचना सरकार को दे दी है।सरकार संज्ञान ले रही है।आज जांच रिपोर्ट आ जाएगी उसका मैं इंतजार कर रहा हूँ।सिपाही नहीं वह चौकीदार हैं लेकिन वह हमारा अंग है।उसके इज्जत को खराब कर जो अधिकारी अपनी इज्जत बनाना चाहते वह बहुत ही शर्म की बात है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button