अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पटना : फूड जंक्शन रेस्टोरेंट में हुई गोलीबारी में तीन गिरफ्तार..

शेष फरार अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है।गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी..

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता:-

  • राहुल कुमार उम्र 19 वर्ष पे० रणवीर कुमार सिंह सा०-सहरी हॉल्ट थाना बाढ जिला पटना वर्तमान सफी आलम रोड गली नं०-3 पितृछाया भवन में किरायेदार थाना रूपसपुर जिला पटना।
    रूपेश कुमार उम्र करीब 19 वर्ष पिता गोपाल झा सा०-चरौत पुपरी थाना पुपरी जिला सीतामढी वर्तमान जजेज कॉलोनी थाना रूपसपुर जिला पटना।
    अभिनेश कुमार उम्र 25 वर्ष पिता दुनटुन सिंह सा०-जनपाडा थाना रनियातालाब जिला पटना वर्तमान चिंता कुटीर अल्कापुरी कॉलोनी थाना गर्दनीबाग जिला पटना।

बरामद सामानों का विवरण:-

  • 7.65 एम०एम० का दो खोखा।
    02 मोबाईल फोन।

पटना/श्रीधर पांडे, रूपसपुर थाना अन्तर्गत दिनांक 05.12.19 को संध्या करीब 06 बजे फूड जंक्शन रेस्टोरेट गोला रोड चौक में खाना खाने को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी की घटना हुई थी।जिसमें रेस्टोरेंट मालिक अभय राज को अपराधियों द्वारा गोली मारकर जख्मी कर देने के आरोप में वादी बृजेश कुमार फूड जंक्शन के मालिक के लिखित आवेदन के आधार पर रूपसपुर थाना कांड संख्या-514/19 दिनांक:-05.12.2019 धारा-147/148/149/34/ 323/504/506/307 भा०द०वि० एवं 27 आमर्स एक्ट दर्ज कर कांड अनुसंधान प्रारंभ किया गया।कांड अनुसंधान के क्रम में श्री अशोक मिश्रा सहायक पुलिस अधीक्षक दानापुर के नेतृत्व में कांड उद्भेदन हेतु एक टीम गठन किया गया जिसमें रूपसपुर के पुलिस पदाधिकारी एवं तकनिकी शाखा के पु०अ०नि० मनीष भारद्वाज को शामिल किया गया।एएसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि अनुसंधान एवं छापामारी के दौरान तकनिकी विश्लेषण एवं आसूचना संकलन कर अपराधियों का नाम पता सत्यापन कर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जिसमें पकडायें गये अपराधियों द्वारा इस कांड में अपनी संलिप्ता अपने सहयोगियों के साथ मिलकर करने की बात स्वीकार कियें है।शेष फरार अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है।गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button