District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : डीआरडीए स्तिथ रचना भवन में सम्पन्न हुई वाहनों के नीलामी की प्रक्रिया

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, सोमवार को डीआरडीए रचना भवन में पुलिस के द्वारा जब्त वाहनों के नीलामी की प्रक्रिया सम्पन्न हुई। कुल 22 वाहनों की नीलामी की गई।नीलामी की प्रक्रिया के दौरान एसपी डॉ इनाम उल हक मेगनु, डीएसपी मुख्यालय अजित प्रताप सिंह चौहान व अन्य अधिकारी मौजूद थे। नीलामी की प्रक्रिया सुबह 10 बजे शुरू हुई जो शाम तक चली। हालांकि वाहनों की बोली लगाए जाने की प्रक्रिया 3 बजे तक सम्पन्न हो गई। इसके बाद कागजी प्रक्रिया निपटाने में थोड़ा समय लग गया। डीएसपी मुख्यालय अजित प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि नीलामी की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करवायी गई है। इसके लिए पूर्व में ही आवेदन करवाया गया था।जिन लोगों ने आवेदन किया था।वे ही नीलामी की प्रक्रिया में शामिल हुए थे। हालांकि रचना भवन में आवेदनकर्ता के अलावे अन्य किसी का प्रवेश वर्जित था।किशनगंज जिले के अलावे दूसरे जिले के लोग भी नीलामी की प्रक्रिया में शामिल होने पहुंचे थे।इस दौरान रचना भवन के पास सुरक्षा के भी इंतजाम किये गए थे। परिसर में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button