ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पटना : कुटुंबा पंचायत को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार:-डॉ० सुरेश पासवान

पटना/रणजीत कुमार सिन्हा, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सुरेश पासवान ने कहा है कि भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय से बिहार राज्य से एक मात्र औरंगाबाद जिला के कुटुंबा प्रखंड के कुटुंबा पंचायत का चयन नेशनल चाइल्ड फ्रेंडली अवार्ड 2020 के लिए किया जाना गर्व की बात है।मैं इसके लिए कुटुंबा पंचायत के मुखिया श्री मति सावित्री सिंह को बहुत बहुत बधाई देता हूं।इन्होंने अपने कठिन मेहनत और लगन के साथ इमानदारी से जो इस क्षेत्र में काम किया है उसी के बदौलत यह उपलब्धि हासिल हुआ है जिसके द्वारा न सिर्फ कुटुंबा पंचायत बल्कि पुरा जिला गौरवांवित हो रहा है।डॉ पासवान ने कहा है कि इस मिशन में उप विकास आयुक्त औरंगाबाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुटुंबा, अंचल अधिकारी, कुटुंबा, परियोजना पदाधिकारी कुटुंबा, बाल विकास पदाधिकारी कुटुंबा के साथ साथ पंचायत के जनता का अतुलनीय योगदान के बदौलत यह मुकाम हासिल हुआ है इसलिए ऐ सभी बधाई के पात्र हैं।मुखिया सावित्री सिंह मुखिया होने के पूर्व गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान किया करती थी जो काम इन्होंने मुखिया बनने के बाद भी जारी रखने काम किया इससे साबित होता है कि ये अपने लक्ष्य के प्रति कितना संवेदनशील है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button