अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पटना : प्रदेश में व्यापारियों, आम नागरिकों, दलितों, अतिपिछड़ों और ग़रीबों पर अत्याचार चरम पर:-तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष

सत्ता संरक्षण में अपराधियों को अपराध करने की खुली छूट है।

बिहार में राक्षस राज स्थापित हो चुका है।

पटना/सोनू कुमार यादव, जिले के मोकामा क्षेत्र अंतर्गत घोसवरी प्रखंड के रामनगर में दो महादलित युवकों देवव्रत माँझी और सोल्जर माँझी की अपराधियों ने निर्मम हत्या कर दी।आज शोकाकुल परिवार से मुलाक़ात कर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सांत्वना दी। श्री यादव ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में राजद पीड़ित परिवार के साथ है।तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में व्यापारियों, आम नागरिकों, दलितों, अतिपिछड़ों और ग़रीबों पर अत्याचार चरम पर है।सत्ता संरक्षण में अपराधियों को अपराध करने की खुली छूट है।बिहार में राक्षस राज स्थापित हो चुका है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button