राज्य

राष्ट्रीय लोक मोर्चा पटना प्रदेश कार्यालय समेत पुरे बिहार के 38 जिलों में पार्टी नेताओं ने मनाई चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान और बाबू जगजीवन राम जी की जयंती समारोह ।…

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/रालोमो सुप्रीमो व संसाद श्री उपेन्द्र कुशवाहा ने प्रदेश कार्यालय के साभागार में सम्राट अशोक महान व बाबू जगजीवन राम जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया |

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश कार्यालय में आज चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान और बाबू जगजीवन राम जी की जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व केन्द्रीय मंत्री व राज्यसभा सांसद श्री उपेंद्र कुशवाहा ने दोनों महान विभूतियों के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमण किये।
इस अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा की उन्होंने 6वीं शताब्दी में सम्राट अशोक ने बोधगया में महाबोधि महाविहार की स्थापना की थी। आज सम्राट अशोक महान की जयंती पर उनके द्वारा स्थापित यह धार्मिक परिसर जिन खबरों की वजह से सुर्खियों में है वह बहुत ही दुखद है। बौद्ध धर्मावलंबियों की यह मांग है कि बोधगया मंदिर प्रबंधन पूरी तरह उन लोगों के हाथों में सौंप दिया जाय। श्री कुशवाहा ने कहा कि आज कांग्रेस द्वारा बनाई गई नीतियों की वजह से बौद्ध धर्मावलंबियों के बीच ये असंतोष पैदा हुआ है। वक्फ संशोधन बिल पर कांग्रेस इस बात पर चिंता जाती है कि इस समिति में हिंदुओं को शामिल किया जा रहा है, जबकि उनके बनाए नियम में बौद्ध मंदिर के प्रबंधन में उन्होंने बौद्ध की जगह हिन्दुओं को ज्यादा संख्या में रखा। यह कांग्रेस की दोहरी मानसिकता का परिचायक है। आज पुनः श्री कुशवाहा ने केंद्र एवं राज्य सरकार से इस संवेदनशील विषय पर गम्भीरता से विचार करने और बौद्ध धर्मावलंबियों के साथ न्याय करने की मांग की । पार्टी के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता रामपुकार सिन्हा ने बताया की पार्टी की ओर से बिहार के सभी 38 जिलों में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सभी जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान एंव पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जी की जयंती समारोह मनाई गई |
इस अवसर पर पार्टी के महासचिव व मुख्यालय प्रभारी प्रशांत पंकज,प्रदेश उपाध्यक्ष अंगद कुशवाहा,चौधरी बसंत पटेल,मोहन यादव, प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता रामपुकार सिन्हा,ब्रजेन्द्र पप्पू,ई० हेमन्त कुमार,नितिन भारती,प्रदेश महासचिव अरविंद वर्मा, अशोक राम, संतोष गोंड,कपिल कुमार,राघवेन्द्र कुशवाहा,मो० खुर्शोद,कार्यालय सचिव अशोक कुशवाहा, आदि उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button