घटना/दुर्घटनाताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

पाँकी के मंडल अध्यक्ष वाल्मीकि सिंह का निधन अपूरणीय क्षति है – विजय नंद पाठक

केवल सच – पलामू

पांकी प्रखंड के भाजपा मंडल अध्यक्ष बाल्मिकी सिंह का निधन आज सुबह 7 बजे उनके निवास स्थान कोनवाई में हो गया।वे करीब एक माह से गहरी बिमारी से पीड़ित थे।वे शुरुआत के आठ दिन रांची के राज हॉस्पिटल में भर्ती थे इसके बाद विगत 22 दिनों से रांची के रिम्स में इलाजरत थे। दो दिन पूर्व रिम्स के डॉक्टरों के द्वारा उनकी बिमारी को देखते हुवे जवाब देते हुए कहा गया था कि इनको एक दो दिन घर पर ही सेवा कीजिए ।इसके बाद इनके परिजन दिनांक 2 अक्टूबर दिन रविवार को रात में घर ले आये।जिसके उपरांत आज सुबह 7 बजे अंतिम सांस लिये।

भाजपा जिला अध्यक्ष विजय नंद पाठक ने कहा कि इनके निधन से इनके परिवार के साथ साथ धानुक समाज व भाजपा पार्टी को काफी नुकसान हुआ है।इनके कार्यों को समाज व भाजपा पार्टी में भुलाया नहीं जा सकता है। भगवान इन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें व शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

पांँकी विधानसभा के विधायक शशिभूषण मेहता ने कहा कि वे अपने जीवन का संपूर्ण समय समाज व पार्टी के प्रति न्योछावर कर दिये।ऐसे समर्पण व त्यागपूर्ण व्यक्तित्व को अश्रुपूर्ण नमन।
जिला महामंत्री सुरेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि ईश्वर दुःख के इस घड़ी में परिवार के लोगों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

जिला महामंत्री श्याम बाबू ने कहा कि इनका इस तरह से आज असमय चले जाना पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है ।
साधु मांझी ने कहा कि इनके निधन से पांकी मंडल के साथ साथ पुरे पांकी विधानसभा में शोक की लहर छा गई है।ईश्वर इनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे। मौके पर भाजपा नेता लाल सूरज, लवली गुप्ता समेत भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता व नेता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!