ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

होटल पनास में होगी हम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक :- राजेश पांडेय

त्रिलोकी नाथ प्रसाद –हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से०) के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश पांडेय ने बताया कि हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से०) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक अब 16 अप्रैल 2023 (रविवार) को सुबह 10:00 बजे पटना गांधी मैदान के निकट होटल पनास में होगी ।

प्रधान महासचिव राजेश पांडेय ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार सरकार में अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन की अध्यक्षता में होने वाली है। 16 अप्रैल 2023 (रविवार) को समय 10:00 बजे (से०) होने वाली बैठक में पार्टी के संस्थापक संरक्षक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की गरिमामय उपस्थिति में हम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक अब पटना के होटल पनास में की गजाएगी। बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्णय लिए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!