झारखंडताजा खबरदेशप्रमुख खबरेंराज्यस्वास्थ्य

IHM Ranchi : कार्यशाला का आयोजन, ढोकला बनाकर छात्र छात्राओं को दिया प्रशिक्षण

आइएचएम रांची में राष्ट्रीय पर्यटन दिवस एवं राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन, संस्थान के 25 छात्रों ने सस्टेनेबल जर्नी टाइमलेस मेमोरीज विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया


रांची : इंस्टीट्यूट आफ होटल मैनेजमेंट रांची (IHM Ranchi) में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें सेलिब्रिटी शेफ मीरा सिंह जो कि रसोई क्वीन एवं चूल्हा चौका जैसे टीवी शोज में फाइनलिस्ट रही हैं ने तिरंगा ढोकला बनाया एवं प्रशिक्षण दिया। इसके अलावे संस्थान के 25 छात्रों ने सस्टेनेबल जर्नी टाइमलेस मेमोरीज विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में पायल नंदी विजेता तथा विद्या होनहागा उपविजेता घोषित हुई। साथ ही राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2024 के अवसर पर एक राष्ट्र एक चुनाव…विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें एक साथ चुनाव कराने से सरकारी धन के साथ साथ सुरक्षा व्यवस्था अन्य जरूरी कामों में अपना ध्यान लगाया जा सकता है, स्पष्ट रूप से बार बार आदर्श आचार संहिता लगाने से विकासात्मक परियोजनाएं और अन्य सरकारी गतिविधियां निलंबित हो जाएंगी जैसे विषयों पर छात्रों ने अपने विचार प्रकट किए।


प्रतियोगिता के मूल्यांकनकर्ता के रूप में उपस्थित रोनिका, प्रवीण रमन तथा मार्केटिंग प्रमुख विक्रांत द्वारा प्रतिभागियों के सहभागिता का मूल्यांकन किया गया। जिसमें ऋषि प्रकाश राज एवं प्रत्युष राज विजेता तथा मो. तरीक अजीज एवं अनुपम चौधरी उपविजेता घोषित हुए। प्रवीण रमन ने संस्थान के प्राचार्य डा. भूपेश कुमार एवं टीम का अभिवादन करते हुए बताया कि एक राष्ट्र एक चुनाव लागू करने के लिए मतदाताओं की राय लेनी चाहिए।


प्राचार्य ने प्रतियोगिता के विजेताओं को बधाई दी। साथ ही छात्रों को मतदान के महत्व को साझा करते हुए इस वर्ष के विषय मतदान जैसे कुछ नहीं और मैं निश्चित रूप से मतदान करूंगा…पर जोर दिया। पर्यटन दिवस के विषय पर जोर देते बताया कि राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाने का उद्देश्य देश में मौजूद पर्यटन स्थलों एवं परंपराओं को दुनिया भर में प्रचार करना जरुरी है। कार्यक्रम का संचालन अनंदिता भारद्वाज, शमा बा एवं आदिति बनर्जी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!