*संगठनात्मक मजबूती को बूथ से लेकर प्रदेश तक होगा सांगठनिक बदलाव: डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह*

बिहार में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे: प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह*
*महागठबंधन समन्वय समिति और कांग्रेस के जनाधार को स्थापित करूँगा: डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह*
*संगठन को धारदार बनाने के साथ भारत जोड़ो यात्रा की बिहार में 28 दिसम्बर से होगी शुरुआत: डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह
त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के द्वारा आज पहला संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया।
संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि बतौर अध्यक्ष वें कांग्रेस के खोए जनाधार को बिहार में वापस लाने का काम करेंगे। उन्होंने प्रेस के माध्यम से बिहार में पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की है कि संगठन को धारदार बनाने में सभी को एकजुट होकर काम करना है। सांगठनिक फेरबदल का इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि मैं सबको साथ लेकर चलने वाला व्यक्ति हूँ और कांग्रेस पार्टी के मूल विचारों के साथ सभी धर्मों और जातियों को लेकर मजबूत संगठन के निर्माण अगले दो हफ्तों में करूँगा, जिसमें बूथ से लेकर राज्य इकाई तक को नया धार देने का काम करूंगा। साथ ही उन्होंने महागठबंधन में कांग्रेस की हिस्सेदारी पर चर्चा करते हुए कहा कि जदयू और राजद सहित वाम दलों और कांग्रेस के साथ महागठबंधन समन्वय समिति का निर्माण कराने को लेकर मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलूंगा और कांग्रेस के कोटे में दो और मंत्री पद की मांग करूँगा।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि आगामी 28 दिसम्बर को कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर बांका से गया तक 1200 किमी की भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के तहत बिहार में पदयात्रा कार्यक्रम होगा जिसके शुरुआत में बांका में एआईसीसी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का आगमन होगा तो वहीं यात्रा के पटना पहुंचने पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी या राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को आमंत्रित करूँगा। वहीं यात्रा के समापन में देश के लोकप्रिय नेता राहुल गांधी को गया में आमंत्रित किया जाएगा।
संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा, पूर्व अध्यक्ष व विधान परिषद में कांग्रेस के नेता डॉ मदन मोहन झा, भारत जोड़ो यात्रा के बिहार के संयोजक पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह, एआईसीसी सचिव व विधायक शकील अहमद खान, चन्दन यादव, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, विधायक आनन्द शंकर, ब्रजेश पाण्डेय,पूर्व विधायक बंटी चौधरी, प्रवीण सिंह कुशवाहा, लालबाबू लाल,आनन्द माधव, अजय चौधरी,प्रभात कुमार सिंह,राजकुमार राजन, कुंतल कृष्ण,असित नाथ तिवारी, ज्ञान रंजन,सौरभ सिन्हा मौजूद रहें।