संचालित सामुदायिक किचेन लूट का केंद्र बना माननीय मुख्यमंत्री के गृह जनपद जिला नालंदा के कराया परसुराय

सोनू कुमार नालंदा -प्रखंड प्रखंड के अंतर्गत उच्च विद्यालय कराय परसुराय में संचालित सामुदायिक किचेन में भोजन परोसने में भारी अनियमितता बढ़ती जा रही है ।संवेदक के द्वारा मानक गुणवत्ता का खास ध्यान नहीं रखा जा रहा है ,घटिया सामग्री से भोजन बनाया जा रहा है। स्वादिष्ट भोजन के जगह है स्वादहीन भोजन व कीड़ा आयुक्त चावल घटिया दाल और सडा आलू का सब्जी भी दिया जा रहा है। सामुदायिक किचन प्रखंड के गरीब ,गुरबा ,निसहाय ,निर्धन ,पीड़ित एवं नौनिहाल बच्चों का भोजन परोसा जा रहा है। घटिया भोजन से आम आवाम में काफी आक्रोश है। संवेदक के द्वारा संचालित किचने सेड में मीनू के अनुसार भी भोजन नहीं परोसा जा रहा है। कार्यस्थल पर उपस्थिति पंजी में 400 से 500 लोगों को उपस्थिति दर्ज की जा रही है जबकि लोगों से पूछने पर पता चला कि प्रतिदिन एक सौ से डेढ़ सौ लोग भोजन करते हैं। संचालित किचन सेड पर शारीरिक दूरियां का पालन नहीं किया जा रहा है। स्थल पर सैनिटाइजर, साबुन, मास्क, आदि सामग्री का भी भारी अभाव है ।लोगों से पूछने पर पता चला कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा किसी भी काफी लापरवाही बरती जा रही है। इसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी व नाजिर की भी सहभागिता है सामुदायिक किचन सेंटर इन्हीं एक कर्मचारी व पदाधिकारी के द्वारा संचालित किया जा रहा है। पूर्व में भी प्रखंड में जितने भी कोरटिन सेंटर चलाया गया उसमें भी बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती गई थी इसमें भी प्रखंड विकास पदाधिकारी का योगदान था। यह योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। यह एक अति गंभीर विषय है इसकी जांच निगरानी विभाग से कराई जाए इसमें सन लिप्त पदाधिकारी एवं कर्मचारी को जांच कर सीधे सेवा से बर्खास्तगी जाए।