ठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजान

स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी को स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों की अदम्य साहस और त्याग को याद करने का अवसर मिलता है: कमांडेंट

किशनगंज, 15 अगस्त (के.स.)। फरीद अहमद, स्वर्ण जीत शर्मा, कमांडेंट, 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज के द्वारा ध्वजारोहण कर 78वां स्वतंत्रता दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम स्वर्णजीत शर्मा, कमांडेंट, 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल , ठाकुरगंज के द्वारा ध्वजारोहण किया गया और सम्मान गॉर्ड के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान दिया गया। आगे उन्होंने सभी कार्मिकों को उनको और उनके परिवारजनों को 78वें स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये दी। इसके पश्चात उनके द्वारा बताया गया की यह दिन हमारे राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास में एक और वर्ष जुड़ते हुए, इस स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर, हम सभी को स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों की अदम्य साहस और त्याग को याद करने का अवसर मिलता है। यह वह दिन है जब भारत ने 1947 में ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता प्राप्त की और हमें अपने देश की गरिमा, स्वतंत्रता और अखंडता की रक्षा का संकल्प दोहराने का मौका मिलता है। बल मुख्यालय से कुछ जवानों के अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित सेवा पदक के बारे में बताया और उन्हे उनके अच्छे कार्यों के लिए शुभकामनाये दी। तत्पश्चात स्कूली बच्चों और जवानों को मिठाई वितरण किया और साथ में मिठाइयां भी खाई। इस कार्यक्रम मे अनूप रोबा कछप, द्वितीय कमान अधिकारी, उप कमांडेंट राजीव शर्मा, उप कमांडेंट एम. ब्रोजेन सिंह, उप कमांडेंट जगजीत सिंह जेगवार सहित बल के सभी अधीनस्थ अधिकारी एवं समस्त बल कार्मिक सम्मिलित हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!