बेलेरो व पिकअप के बीच टक्कर में एक की मौत, चार गंभीर रूप से जख्मी।।…

गुड्डू कुमार सिंह-पीरो। पीरो थानान्तर्गत आरा सासाराम स्टेट हाइवे पर मिशन स्कूल के समीप शुक्रवार की देर रात यात्रियों से भरे बेलोरो व पिकअप वैन के बीच आमने समाने टक्कर हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बेलोरो के परखच्चे उड गए। इस हादसे में बेलोरो पर सवार अखिलेश कुमार उर्फ गिदिक (38वर्ष) की जहां इलाज के लिए ला जाने के क्रम में मौत हो गई वही बोलेरो चालक सुशील कुमार, राजू लाल ,प्रेमचंद सिंह व केशो प्रसाद गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतक सहित अन्य लोग चरपोखरी थाना के काउप गांव के निवासी बताए जाते हैं। पिकअप चालक पिकअप छोड़कर भाग निकला। इधर सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को पीरो अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें आरा रेफर कर दिया गया।
मृत्क अखिलेश का फाईल फोटो
मृतक अखिलेश के हैं तीन अबोध बच्चे
पीरो में हुई सड़क दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले काउप निवासी अखिलेश के तीन छोटे छोटे बच्चे हैं। इनमें पार्वती कुमारी की उम्र महज 6 वर्ष है। वहीं दूसरी बेटी सोनी 8 वर्ष व तीसरी प्रियंका 14 साल की है। इस घटना के बाद अखिलेश की विधवा सरिता देवी के उपर दुःखों का पहाड टूट पडा है।