ठाकुरगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : प्रखंड कार्यालय के सभागार में एक दिवसीय चलंत लोक अदालत कार्यक्रम का किया गया आयोजन

बैंक, बिजली, जमीनी विवाद, सरपंच के अधिकार समेत आमजन से जुड़े कई अहम कार्य पर जागरूकता अभियान चलाया गया

किशनगंज, 06 जुलाई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को विधिक सेवा इकाई किशनगंज के सौजन्य से एक दिवसीय चलंत लोक अदालत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बैंक, बिजली, जमीनी विवाद, सरपंच के अधिकार समेत आमजन से जुड़े कई अहम कार्य पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना से देवेन्द्र प्रसाद केसरी, न्यायिक सदस्य विनोद कुमार अधिवक्ता, विकास कुमार, उमेश कुमार राजीव कुमार दीक्षत जिला विधिक सेवा प्राधिकार किशनगंज एवं पारा विधिक स्वंय सेवक दिलीप कुमार राम, मो० शमीम रब्बानी, विजय मिश्रा, रेशमी बेगम, सुभाष कुमार साह सहित अन्य पारा विधिक स्वंय सेवक जिला विधिक सेवा प्राधिकार किशनगंज मौजूद रहे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button