
नवेंदु
मेदिनीनगर – एसएच हॉस्पिटल में सोमवार को एक महिला का ऑपरेशन के दौरान पेट से डेढ़ केजी का बच्चेदानी सही सलामत निकाला गया।जानकारी के अनुशार लातेहार जिले के छिपा दोहर गांव की एक महिला अपने पेट में छह महीने से डेढ़ केजी का बीमारी पाल रही थी।जिसके कारण महिला काफी हैरान और परेशान थी।महिला के परिजन उसके परेशानी को देखते हुवे उसका सही जगह इलाज करवाना चाह रहे थे।तभी किसी व्यक्ति के माध्यम से महिला के परिजनों को आबदगंज स्थित एसएच हॉस्पिटल का पता चला।महिला के परिजन देर न करते हुवे एसएच हॉस्पिटल के संचालक प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर रोहित पांडे से मुलाकात की। रोहित पांडे ने महिला की हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत ऑपरेशन करने की सलाह दिया। ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट से डेढ़ केजी के बच्चेदानी को निकाला गया। ऑपरेशन के बाद महिला बिल्कुल सुरक्षित और स्वस्थ है। सफल ऑपरेशन होने के बाद महिला के परिजनों ने एसएच हॉस्पिटल के डॉक्टर रोहित पांडे को धन्यवाद दिया है।बताते चलें कि एसएच हॉस्पिटल में अभी तक इस तरह के कई सफल ऑपरेशन रोहित पांडे के द्वारा किया गया है। लोगों को इस अस्पताल के प्रति विश्वास है।जिसके वजह से मरीज आंख मूंद कर इस अस्पताल पर विश्वास करते हैं। यहां पर मरीजों को सस्ता और सफल ऑपरेशन की सुविधा मिलती है।जिसके कारण यह हॉस्पिटल शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।