ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बड़हलगंज : प्रदेश में इस समय अराजकता का माहौल है। महंगाई चरम सीमा पर है। प्रतिदिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। कोरोना फिर से फैलना शुरु हो गया है। स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह अब भी ध्वस्त हैं। चुनावों के कारण भाजपा सरकार से लोकतंत्र खतरे में है। अब योगी सरकार के दिन जाने वाले हैं।

उमेश कुमार कसेरा – यह बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कही। वे सोमवार को देवरिया से आजमगढ़ के लिए पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहें थे। बड़हलगंज पटना चौराहे पर बांसगांव लोकसभा के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डा. संजय कुमार व ब्लाक अध्यक्ष अवधेश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिला पंचायत व ब्लाक प्रमुख के चुनाव में भाजपा सरकार ने गुंडों की तरह सीटों पर कब्जा जमाया। सरकार का यह कदम लोकतंत्र की गरिमा के अनुरुप नही है। चुनाव में देखने को मिल गया कि भाजपा सरकार के गुंडे सरेआम महिलाओं से अभद्रता करते हैं और प्रशासन मूक दर्शक बना रहता है। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता योगी सरकार को उखाड़ फेकेंगी। यूपी की जनता अब राहुल गांधी व प्रियंका गांधीजी की तरफ उम्मीद लगाये बैठी है। कार्यकर्ताओं से अभी से ही विधानसभा चुनाव के लिए जुट जाने का निर्देश देते हुए कहा कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। कांग्रेस किसान सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र मिश्रा, प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्रा, नगर अध्यक्ष मिथिलेश वर्मा, योगेंद्र प्रताप उर्फ बैताली शाही, प्रदीप तिवारी, विष्णु दत्त मिश्रा, रमेंद्र मिश्रा, गणेश शंकर पांडेय, नंदलाल जायसवाल, सुनील तिवारी, कमलेश यादव, साहिल तिवारी, जितेंद्र तिवारी, छविलाल यादव मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!