राज्य

रामनवी के सुभ अवसर पर पलासी के कलियागंज बाजार ने निकली भव्य शोभायात्रा शोभायात्रा में दिखा गंगा यमुना की तहजीब

अररिया (अब्दुल कैय्यूम)। अररिया जिला के पलासी प्रखंड के कलियागंज बाजार स्थित बजरंगबली मंदिर से रविवार को रामनवी के शुभ अवसर पर रविवार को भव्य शोभा रथ यात्रा निकाली गई। इस दौरान भारी संख्या में रामभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। शोभायात्रा में जय श्री राम के नारों से क्षेत्र गुंजायमान हो रहा था। शोभायात्रा ज्यो ज्यो आगे बढ़ रहा था। राम भक्तों की भीड़ यात्रा में बढ़ती जा रही थी। शोभायात्रा में जगह जगह चौक चौराहो पर दर्शकों द्वारा पुष्प बरसा कर स्वागत किया। शोभा यात्रा के दौरान भगवान राम, लक्ष्मण, बजरंगबली , सीता माता की भेष में शामिल रामभक्तो के दर्शन के लिये रामभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। शोभायात्रा के क्रम में आकर्षक झांकी भी निकाली गई। शोभायात्रा बजरंगबली मंदिर कलियागंज से निकलकर, कलियागंज बाजार, कलियागंज हाई स्कूल, होते हुए बनगामा,दिघली चौरी, बरदबट्टा, भाटोंजा, फुलसरा, बेलसरी होते हुए भोजपुर से वापस कलियागंज पहुँचा। शोभा यात्रा में बीडीओ आदित्य प्रकाश, सीओ सुशीलकान्त सिंह,युवा नेता रंजीत यादव, मुखिया प्रतिनिधि पंकज मंडल उर्फ लड्डू मंडल,जीप सदस्य अमर सिंह, दिनेश यादव,राजेन्द्र साह, बबलू, नीरज, पप्पू, राहुल कुमार, कृपानंद सिंह सरदार, संतोष मंडल, बसंत झा, शंकर साह, अमोद झा, पंकज यादव, सोनू जैन, सुरेश सिंह, सोनू जैन, नरेश साह, मनोज मंडल,बबलू साह,बसंत झा सहित सैकड़ो की संख्यां में बजरंगदल के सदस्य व श्रद्धालु मौजूद रहे।

शोभायात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह चौकस थी। जगह जगह चौक चौराहो पर पुलिस बल तैनात था। यहां तक कि भारी संख्या में पुलिस बल मोजूद थे। शोभा यात्रा के दौरान बीडीओ आदित्य प्रकाश, सीओ सुशीलकान्त सिंह, थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार,मनोज कुमार, अमित राज, जय नारायण प्रसाद, सियाराम महतो, रोशन कुमार आदि मौजूद थे। शोभा यात्रा में शामिल युवा नेता रंजीत यादव ने कहा कि इस यात्रा में हिन्दू समुदाय के अलावे मुस्लिम धर्मालंबियों ने शामिल होकर गंगा युमना की तहजीब को जाहिर किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!