District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : प्रथम सोमवारी के अवसर पर ओद्राघाट काली मंदिर एवं घाट का डीएम ने किया निरीक्षण।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, डीएम श्रीकांत शास्त्री के द्वारा सावन माह के प्रथम सोमवारी के अवसर पर ओद्राघाट काली मंदिर एवं घाट का निरीक्षण किया गया। ओद्राघाट काली मंदिर डोक नदी के किनारे अवस्थित है, जहाँ से सावन माह में प्रत्येक सोमवार को श्रद्धालुओं द्वारा जल प्राप्त कर भूतनाथ गोशाला मंदिर में जलाभिषेक हेतु कॉवर यात्रा करते है। ओद्राघाट काली मंदिर परिसर के निरीक्षण के दौरान अन्य व्यवस्था सामान्य पायी गयी। डीएम के द्वारा कॉवर यात्रा व नदी में स्नान करने वाले महिला श्रद्धालुओं द्वारा गिले वस्त्र को बदलने हेतु दो चेजिंग रूम बनाने का निर्देश भवन निर्माण विभाग के अभियंता को दिया गया। साथ ही ओद्राघाट काली मंदिर परिसर में एक टेन्ट लागने का भी निर्देश डीएम के द्वारा दिया गया। श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु मेडिकल टीम रखने का निर्देश असैनिक शल्य चिकित्सक को दिया गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button