ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बिहार दिवस के अवसर पर छात्रो ने निकाली प्रभात फेरी।…

गुड्डू कुमार सिंह-गडहनी। बिहार दिवस के अवसर पर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न विद्यालयो में भिन्न भिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा अनेकों तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रधानो द्वारा फीता काट एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया वहीं मौके विद्यालय के प्रधानाध्यापको ने अपने संबोधन में सबसे पहले उपस्थित लोगों सहित बिहार वासियों को बिहार स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।तत्पश्चात बिहार की महता पर प्रकाश डाला।उमवि हदियाबाद के प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश राय एवं उमवि नहंसी के प्रधानाध्यापक देव लाल राम ने छात्रों को बेहतर करने के लिए उन्होंने हौसला अफजाई करते हुए कहा कि जहां भी किसी को किसी प्रकार की मदद की आवश्यकता होगी वह निःसंकोच कहेंगे। मै मदद करने के लिए हमेशा खड़ा मिलूंगा।उन्होंने आगे कहा कि छात्र ही देश का भविष्य है।इनका भविष्य सुदृढ़ करना हर इंसान का उत्तरदायित्व होना चाहिए।इस अवसर पर छात्रो द्वारा प्रभात फेरी निकालकर नगर भ्रमण किया।इस मौके पर मवि काउप, उमवि पथार, उमवि ईचरी, उमवि रमडिहरा, उमवि लालगंज, उमवि धमनिया, प्रावि उतरपट्टी गडहनी, प्रावि महथिनटोला, उमवि करनौल, उमवि सिकरिंया सहित प्रखण्ड के अन्य विद्यालयो मे छात्रो द्वारा कार्यक्रम आयोजित की गई।

Related Articles

Back to top button