District Adminstrationताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिलास्तरीय वृद्धजन सम्मान समारोह का आयोजन

अररिया/अब्दुल कैय्यूम, जिला मुख्यालय स्थित दिनांक- 01.10.2022 अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिलास्तरीय वृद्धजन सम्मान समारोह का आयोजन परमान सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अररिया इनायत खान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये हुए 80 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजन मतदाताओं को मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के संदेश प्रति प्रदान किया गया। इससे पूर्व डीएम द्वारा सर्वप्रथम वृद्धजन मतदाताओ का अपने संबोधन में स्वागत करते हुए कहा कि निर्वाचन प्रकिया में वृद्धजन मतदाताओं की सहभागिता एवं योगदान आवश्यक है। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अररिया द्वारा सभी वृद्धजनों को संबोधित किया गया। विजय कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी, अररिया द्वारा मुख्य निर्वाचन आयुक्त के संदेश प्रति को पढ़कर संबोधित किया गया। कार्यक्रम को भृगुनाथ शर्मा, स्वतंत्रता सेनानी ने भी संबोधित किया। वही आये हुए अन्य वृद्धजनों ने भी बारी-बारी से अपने विचार रखें। विदित हो कि निर्वाचन विभाग द्वारा जिला स्तर, प्रखंड स्तर, अनुमंडल स्तर एवं सभी निर्वाचन कार्यालय स्तर पर अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जाना था। जिला स्तरीय वृद्धजन सम्मान समारोह में सम्बंधित पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अररिया, अविनाश कृष्ण, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, फारबिसगंज, जिला निर्वाचन कार्यालय के प्रधान लिपिक एवं सभी कर्मी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!