ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पटना :-जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह के निर्देश पर कोविड मानक के तहत मास्क चेकिंग का अभियान लगातार जारी है। इसके लिए 47 धाबा दल गठित

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:- बिना मास्क लगाए 385 व्यक्तियों से ₹19250 की जुर्माना राशि की वसूली की गई। इसके अतिरिक्त 326 दुकानों एवं 256 वाहनों की भी जांच की गई।

दुकानों की जांच के क्रम में बिना मास्क के 115 लोगों से ₹5750 की जुर्माना राशि की वसूली की गई है।

वाहन की जांच के क्रम में बिना मास्क लगाए 83 व्यक्ति पाए गए। वाहनों से ₹65350 की जुर्माना राशि की वसूली की गई।

आज मास्क चेकिंग का अभियान 14 अस्पतालों में भी चलाया गया जहां 8 व्यक्तियों से ₹400 की वसूली की गई। जिलाधिकारी ने कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए मास्क चेकिंग / जागरूकता का अभियान लगातार जारी रखने का सख्त निर्देश दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!