किशनगंज : उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर शराब पीने के आरोप में अलग अलग स्थानों से 22 युवकों को किया गया गिरफ्तार।

एक व्यक्ति को 55 लीटर शराब के साथ किया गया गिरफ्तार।किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, विशेष अभियान के तहत सोमवार की रात उत्पाद विभाग के द्वारा ज़िले के अलग अलग स्थानों में शराब पीने वालों व बेचने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। उत्पाद अधीक्षक तारिक महमूद के निर्देश पर अभियान फरिंगोला चेक पोस्ट व रामपुर चेक पोस्ट, मस्तान चौक, चारघरिया व गलगलिया चेक पोस्ट में चलाया गया। अभियान में कुल 22 लोगों को पकड़ा गया। एक को शराब के साथ पकड़ा गया। चकला पंचायत से पूर्णिया रामगढ़ के राजकुमार राजवंसी को 55 लीटर विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया। शराब बाइक से ले जाया जा रहा था। टीम में इंस्पेक्टर ताहिर अंसारी, अवर निरीक्षक उत्पाद राम विनय सिंह, विकास कुमार सिन्हा, सहायक अवर निरीक्षक नीरज कुमार आदि शामिल थे। 21 लोग बंगाल से शराब पीकर शहर में वापस लौट रहे थे।उत्पाद टीम अलग अलग चेक पोस्टों पर तैनात हो गई। 4 लोगो को गलगलिया से 01 को धुलाबारी से, 02 लोगो को देवी चौक से, 06 लोगो को रामपुर से 08 लोगो को फरिंगोला से एवं 01 लोगो को ठाकुरगंज से पकड़ा गया। बंगाल से आने वाले सभी लोगों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई। जांच के दौरान शराब पीने की पुष्टि होते ही इन्हें पकड़ लिया गया। सभी को मंगलवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जिसमे शराब के साथ पकड़े गए युवक को जेल भेज दिया गया।