District Adminstrationकिशनगंजपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : जिलाधिकारी विशाल राज और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 30 वाहन जब्त

किशनगंज,22जनवरी(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी विशाल राज एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश के आलोक में जिला खनन विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गलगलिया चेक पोस्ट, ठाकुरगंज, पोठिया, बहादुरगंज, कोचाधामन एवं किशनगंज सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त कार्रवाई की गई।छापेमारी अभियान के दौरान कुल 30 वाहनों को जब्त किया गया है, जिनमें 23 ट्रैक्टर एवं 7 ट्रक शामिल हैं। जिला प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त माफियाओं में हड़कंप मच गया है।जिला खनन पदाधिकारी प्रणव कुमार प्रभाकर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025–26 में अप्रैल से दिसंबर माह तक की गई कुल कार्रवाई में से सबसे अधिक कार्रवाई महज 21 दिनों के भीतर की गई है, जिससे स्पष्ट है कि अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन पूरी तरह सख्त रुख अपनाए हुए है। इस दौरान आरोपितों पर कुल 78.01 लाख रुपये का दंड अधिरोपित किया गया है।जिलाधिकारी विशाल राज ने आम नागरिकों से अपील की है कि निर्माण सामग्री की खरीद के समय वाहन मालिक से वैध ई-चालान अवश्य प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक का यह छोटा सा कदम न केवल उनके घर को मजबूती देता है, बल्कि नदियों, पर्यावरण एवं आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करता है। उन्होंने सस्ती या आसानी से उपलब्ध सामग्री के लालच में आकर अवैध खनन को बढ़ावा न देने की भी अपील की।जिला खनन पदाधिकारी प्रणव कुमार प्रभाकर ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन के विरुद्ध छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा और जो भी व्यक्ति या वाहन अवैध खनन में संलिप्त पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!