District Adminstrationताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद दुकानों की हुई जांच।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, DM डॉ आदित्य प्रकाश के निदेशानुसार सभी प्रखंड में खाद दुकान की जांच प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों के द्वारा की गई। आवंटित प्रखंड में जांच पदाधिकारियों ने अपनी टीम के साथ औचक रूप से 5-6 खाद दुकान पर जाकर वहां संधारित स्टॉक पंजी, बिक्री पंजी, पीओएस मशीन में एंट्री डाटा के आधार पर सभी प्रकार के खाद की जांच की। आधार नंबर के सत्यापन उपरांत किसानों को बिक्री किए गए खाद की मात्रा के आधार पर खाद दुकान पर कालाबाजारी की संभावना पर भी जांच की। जांच के उपरांत जांच प्रतिवेदन के आधार पर कार्रवाई अपेक्षित है।उल्लेखनीय है कि जांच टीम में जिला स्तरीय पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ के अतिरिक्त कृषि समन्वयक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी को भी रखा गया था। उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए विहित प्रपत्र में जांच रिपोर्ट तैयार की गई है। सभी सात प्रखंड के लिए 12 टीम वरीय पदाधिकारी के नेतृत्व में जांच किया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button