ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

जिला पदाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह के निदेश पर आज समाहरणालय स्थित सभागार में उप विकास आयुक्त, पटना श्री अरूण कुमार झा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री खेल विकास योजनान्तर्गत संचालित एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण केन्द्रों के संचालन समिति की बैठक आहुत की गई।..

त्रिलोकी नाथ प्रसाद -उक्त बैठक में एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण केन्द्रों यथा एकलव्य राज्य आवासीय हॉकी बालिका प्रशिक्षण केन्द्र, रा.क.उ.मा.वि. शास्त्रीनगर पटना की प्रशिक्षिका श्रीमती मिनी कुमारी तथा एकलव्य राज्य आवासीय हैण्डबॉल बालक प्रशिक्षण केन्द्र, इन्दर सिंह उ. मा. वि. शेरपुर मनेर, पटना के प्रशिक्षक श्री संजीव कुमार का 11 (ग्यारह) माह एवं दोनों केन्द्रों के छात्रावास अधीक्षक, रसोईया, सहायक रसोईया का 12 (बारह) माह कार्य कुशल रहने पर अवधि विस्तार किये जाने का निर्णय लिया गया एवं पूर्व की कार्यवाही की समीक्षा की गई।

कार्यपालक पदाधिकारी, पाटलिपुत्र अंचल, पटना नगर निगम को हॉकी प्रशिक्षण केन्द्र, शास्त्रीनगर, पटना के हॉकी मैदान की साफ-सफाई सप्ताह में 2 दिन कराने हेतु निदेशित किया गया।

एकलव्य राज्य हॉकी बालिका प्रशिक्षण केन्द्र के 10 खिलाड़ी सीमडेगा, झारखण्ड में स्ट्रोट्रफ मैदान पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

इस बैठक में असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के प्रतिनिधि, जिला शिक्षा पदाधिकारी, पटना, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, पटना, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, दानापुर, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल नूतन राजधानी प्रमंडल पटना, कार्यपालक पदाधिकारी, पाटलिपुत्र अंचल पटना नगर निगम, श्री ब्रज किशोर शर्मा सचिव, बिहार हैण्डबॉल संघ, दोनों प्रशिक्षण केन्द्र के प्राचार्या, प्रशिक्षक, छात्रावास अधीक्षक तथा सदस्यगण एवं अन्य उपस्थित थे।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button