किशनगंजताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : महागठबंधन की सरकार बनने पर गांधी चौक में आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, सूबे में एक बार फिर से महागठबंधन की सरकार बनने पर एवं नीतीश कुमार को सीएम पद की शपथ लेने और तेजस्वी यादव को डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने पर स्थानीय महागठबंधन दल के पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक में पटाखे फोर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी है। महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक में जमकर नारे बाजी की एवं खुशी जाहिर की। मौके पर दर्जनों पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। राजद के वरीय नेता एमके रिजवी उर्फ नन्हा मुस्ताक ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गरीबों के मसीहा किंग मेकर लालू यादव बिहार में फिर से एक बार भाजपा विरोधी सरकार बनाने में सफल हुए हैं। सबसे पहले युवा सम्राट, लालू के लाल तेजस्वी यादव को दूसरी बार उपमुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई देता हूँ एवं साथ ही साथ नीतीश कुमार को समय रहते सही कदम उठाते हुए भाजपा की जनविरोधी नीति देखते हुए रंगा बिल्ला का साथ छोड़ने और बिहार का 8वीं बार मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई देता हूं।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button