ताजा खबर

प्रमंडलीय आयुक्त के निदेश पर पटना शहर में आज से पुनः अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान की शुरुआत

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/पटना आयुक्त, पटना प्रमंडल, पटना श्री मयंक वरवड़े के निदेश पर पटना शहर में आज से पुनः अतिक्रमण उन्मूलन मल्टी-एजेंसी विशेष अभियान की शुरुआत हुई। विभिन्न नगर निकायों में यह अभियान चलाया जा रहा है।

जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना के अनुसार आज पटना नगर निगम के नूतन राजधानी अंचल में दस बजे पूर्वाह्न से दो बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ जीपीओ से स्टेशन, स्टेशन से जमाल रोड, जमाल रोड से डाकबंगला, डाकबंगला से जीपीओ तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹ 10,500/- जुर्माना वसूल किया गया।

पाटलिपुत्र अंचल में दस बजे पूर्वाह्न से दो बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ गाँधी मैदान विस्कोमान भवन बैंक रोड से पुलिस लाइन, पुलिस लाइन से कारगिल चौक तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान 5 अवैध बैनर/पोस्टर हटाया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹ 3,500/- जुर्माना वसूल किया गया।

बांकीपुर अंचल में दस बजे पूर्वाह्न से दो बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ खेतान मार्केट एवं हथुआ मार्केट से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान 1 स्टॉल जप्त किया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹ 25,000/- जुर्माना वसूल किया गया।

नगर परिषद दानापुर निजामत में ग्यारह बजे पूर्वाह्न से दो बजकर तीस मिनट अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ रूपसपुर मोड़ से आरपीएस मोड़ तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान 24 अवैध बैनर/पोस्टर, बाँस, बल्ला, चाली हटाया गया तथा बाँस, बल्ला जप्त किया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹ 8,000/- जुर्माना वसूल किया गया।

आज के अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में विभिन्न अंचलों में ₹ 47,000/- जुर्माना वसूला गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button