प्रमुख खबरें

महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री श्री अजित पवार जी के साथ अन्य चार लोगों के निधन पर श्री श्रवण कुमार, माननीय मंत्री, ग्रामीण विकास एवं परिवहन विभाग, बिहार सरकार ने गहरा शोक व्यक्त किया है ।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद//अपने शोक संदेश में माननीय मंत्री श्री कुमार ने कहा कि यह एक अत्यंत दुःखद, पीड़ादायक एवं हृदयविदारक समाचार है। यह घटना देश और प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। स्व0 पवार ने NCP के एक सशक्त नेता के रूप में उन्होंने जनसेवा और सार्वजनिक जीवन में अमिट योगदान दिया । वे एक जनप्रिय, मृदुभाषी वक्ता और जनसेवा के प्रति समर्पित राजनेता थे । उनके निधन से देश एवं महाराष्ट्र प्रदेश ने एक समर्पित जनप्रतिनिधि और नेकदिल इंसान को खो दिया है । व्यवहार, वचन एवं कर्म में जनता के हितों एवं उनके कल्याण की बातें हमेशा समाहित होती थी तथा उसी के अनुरूप कार्य करते थे । उनके निधन से एन0सी0पी0 पार्टी ने अपना एक लोकप्रिय एवं कद्दावर नेता खो दिया है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में काफी मुश्किल है ।
अजित पवार जी ने अपने 45 साल के सियासी सफर में एक बार सांसद और सात बार विधायक रहे । उन्होंने राज्य सरकार में कृषि, ऊर्जा और योजना राज्य मंत्री के रूप में काम किया तथा सुधाकर नाइक की सरकार में कृषि और बिजली राज्य मंत्री के रूप में काम किया, इसके बाद जब उनके चाचा शरद पवार 1992 और 1993 में मुख्यमंत्री बने तो उन्हें मंत्री बनाया गया था तथा वर्तमान में महाराष्ट्रर के उप-मुख्यमंत्री के पद पर थे ।
अजित पवार जी ने अपनी मेहनत और लगन के द्वारा खुद को शरद पवार के सियासी वारिस के तौर पर महाराष्ट्र में स्थापित किया । वे पहली वार वर्ष 1995 में पुणे जिले के बारामती विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक बने तब से लगातार इस निर्वाचन क्षेत्र के विधायक चुने जाते रहे ।
माननीय मंत्री ने मृतक की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके शुभचिंतकों एवं परिवार के सदस्यों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है ।

(

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!