किशनगंज : शराब पीने के आरोप में जिले के अलग अलग स्थानों से 14 लोग व शराब के साथ 12 लोगो को उत्पाद विभाग की टीम ने किया गिरफ्तार।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, विशेष अभियान के तहत शुक्रवार की रात उत्पाद विभाग के द्वारा ज़िले के अलग अलग स्थानों में शराब पीने वालों व बेचने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। उत्पाद अधीक्षक तारिक महमूद के निर्देश पर अभियान फरिंगगोला चेक पोस्ट, रामपुर चेक पोस्ट, मस्तान चौक, चारघरिया एवं गलगलिया चेक पोस्ट में चलाया गया। अभियान में कुल 26 लोगों को पकड़ा गया। जिसमे 14 लोगों को शराब पीने के आरोप में एवं 12 लोगों को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। टीम में इंस्पेक्टर ताहिर अंसारी, अवर निरीक्षक उत्पाद राम विनय सिंह, विकास कुमार सिन्हा, सहायक अवर निरीक्षक नीरज कुमार आदि शामिल थे। सभी बंगाल से शराब पीकर शहर में वापस लौट रहे थे। उत्पाद टीम अलग अलग चेक पोस्टों पर तैनात हो गई। इसके बाद बंगाल से आने वाले लोगों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई। जांच के दौरान शराब पीने की पुष्टि होते ही इन्हें पकड़ लिया गया। सभी को शनिवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जिसमे शराब के साथ पकड़े गए 12 लोगो को जेल भेज दिया गया।