ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बिहार शिक्षक संघ केअहवान पर तरारी में शिक्षको ने नई नियमावली की प्रती जला आक्रोश व्यक्त किया।।…

नई शिक्षक नियमावली जलाते शिक्षक

गुड्डू कुमार सिंह:-तरारी प्रखणड मुख्यालय स्थित बीआरसी के प्रांगण में नई नियमावली का विरोध:प्रखंड मुख्यालय में नियोजित शिक्षकों ने जलायी प्रतियां, बोले- सरकार ने दिया धोखा तरारी में शिक्षा विभाग की ओर से नई नियमावली जारी कर दी गई है। नई नियमावली के अनुसार नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा तभी मिलेगा, जब नियोजित शिक्षक परीक्षा पास करेंगे। सरकार के इस फैसले से नियोजित शिक्षकों में आक्रोश है। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखणड अध्यक्ष लालबाबू सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को प्रखंड मुख्यालयों में नई नियमावली 2023 का प्रति जलाकर विरोध शिक्षकों ने किया।

इस दौरान बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। संघ के कोषाध्यक्ष राजेश कुमार ,राजीव रंजन सिंह,असरफ अली ,ब्रजेश नारायण,दिनेश कुमार पाठक,अरविन्द कुमार सिंह ,उपेन्द्र प्रसाद,जनेश्वर भगत,देवानन्द पाण्डेय ,सतेन्द्र चौधरी समेत दर्जनो शिक्षको ने बताया कि अगर सरकार द्वारा झ्स नियमांवली में संसोधन नही किया जाता है तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!