प्रमुख खबरें

प्रखंड क्षेत्र के मजलिसपुर पंचायत के भटवार गांव में आज से आयोजित होने वाले दस दिवसीय महारुद्र यज्ञ की सफलता को लेकर रविवार को गाजे- बाजे के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई।

दिलीप कुमार विस्वास/ इस शोभा यात्रा में ग्यारह सौ कन्याओं ने भाग लिया। यज्ञ समिति के विश्वनाथ चौधरी, रमेश चौधरी, बिनोद मिश्रा, रामेश्वर विश्वास,प्रभुचंद विश्वास, हजारी प्रसाद मंडल आदि ने संयुक्त रूप से बताया कि आज से यज्ञ प्रारंभ होगी और 20 फरवरी को पूर्णाहुति के साथ ही यज्ञ का समापन होगा। यज्ञ को लेकर अभी से ही माहौल भक्तिमय बना हुआ है। शोभा यात्रा में शामिल कन्याओं ने शिव दुर्गा नगर भटवार तालाब में जल भर कर कई गांव कि भ्रमण की और फिर यज्ञ स्थल पर बने हवनशाला में कलशों को स्थापित कर दिया।आयोजनकर्ताओं ने बताया कि आज सुबह के आठ बजे से ग्यारह बजे तक पूजा,

ग्यारह बजे दिन से दो बजे दिन तक हवन, अपराह्न ढाई बजे से पांच बजे संध्या तक शिवपुराण पर विशेष चर्चा होगी। शिव पुराण पर विशेष चर्चा साध्वी देवी शिवा किशोरी जी द्वारा की जाएगी। वहीं छह बजे संध्या गंगा आरती होगी। रात्रि आठ बजे से एक बजे रात्रि तक वृंदावन एवं बनारस से आए हुए कलाकारों द्वारा रास लीला प्रस्तुत किया जायेगा। वैदिक कार्य आचार्य मुकेश शास्त्री द्वारा संपन्न किया जाएगा । इस उपलक्ष्य पर क्षेत्र में भक्तिमय माहोल बना हुआ है ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!