District Adminstrationकिशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय समारोह की तैयारियां पूर्ण, उत्कृष्ट कार्य के लिए महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित।

जिले के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम..

महिला सशक्तिकरण के लिए एक स्थाई कल के लिए लैंगिक समानता की थीम पर होगी प्रस्तुति, जीविका दीदी सहित महिलाएं प्रस्तुत करेंगी आप-बीती।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्थानीय अंबेडकर नगर भवन (टाउन हॉल) में जिला स्तरीय समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।साथ ही, अपने कर्तव्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु महिलाओं को सम्मानित करने तथा नारी सशक्तिकरण पर संदेश देने हेतु कार्यक्रम में प्रस्तुति होगी। इस वर्ष की थीम जेंडर इक्वालिटी टुडे फॉर ए सस्टेनेबल टूमोरो निर्धारित है। साथ ही, तीन रंग पर्पल, हरा और सफेद निर्धारित है। कला, संस्कृति एवम युवा विभाग (सांस्कृतिक कार्य निदेशालय) बिहार, पटना से प्राप्त निदेशालोक में एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किशनगंज जिला प्रशासन के द्वारा किया जाएगा। इस कार्यक्रम में नारी सशक्तिकरण हेतु एक स्थाई कल के लिए लैंगिक समानता की थीम पर कार्यक्रम में विभिन्न प्रस्तुति होगी। जिला कला एवम संस्कृति पदाधिकारी रणजीत कुमार ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कार्य के निमित DM, किशनगंज डॉ आदित्य प्रकाश के निर्देशानुसार टाउन हॉल के साज सजावट, सफाई और सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। 8 मार्च को आयोजित कार्यक्रम में जिले से आधिकाधिक महिलाओं की सहभागिता हेतु व्यापक प्रचार प्रसार किया गया है। समारोह के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा 8 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे टाउन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन के पश्चात समारोह में शिक्षा, बाल विकास परियोजना, जीविका दीदियो को उनके अनुकरणीय उपलब्धि के लिए सम्मानित किया जाएगा। तत्पश्चात महिलाओं के नारी सशक्तिकरण के आलोक में स्थानीय कलाकारों, आईसीडीएस, शिक्षा, इंडियन रेडक्रास तथा अन्य के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। डीएम डॉ आदित्य प्रकाश ने बताया कि कार्यक्रम के द्वारा महिलाओं के नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम को मजबूती प्रदान करने हेतु संदेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले से आधिकाधिक महिलाएं कार्यक्रम में उपस्थित होकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह को सफल बनाएं।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button