District Adminstrationकिशनगंजताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : 33वां जिला स्थापना दिवस पर शानदार आगाज, बिहार गीत के साथ हुआ शुभारंभ।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, खगड़ा स्थित शहीद अशफ़ाक़ उल्लाह खां स्टेडियम में 33वां जिला स्थापना दिवस समारोह पर रविवार को दूसरे दिन भी कलाकारों ने अपने अभिनय से शमा बांध दिया। दूसरे दिन किशनगंज उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हेतु जिला स्थापना दिवस पर शानदार आगाज बिहार गीत के साथ शुभारंभ हुआ। उसके बाद गणेश वंदना के साथ दूसरे दिवस का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। उपस्थित अतिथियों के स्वागत में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। जिला स्थपना दिवस के दूसरे दिन उपस्थित जिलेवासियों को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि जिला प्रशासन के तत्वावधान में विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों कॉलेज और जिले के कई सांस्कृतिक मंच से जुड़े कलाकारों के द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। कलाकारों के द्वारा विभिन्न विधाओं के माध्यम से किशनगंज उत्सव सह जिला स्थापना दिवस पर कई संस्थाएं के द्वारा विभिन्न कलाकारों ने अपने अभिनय का शानदार परिचय दिया है। अच्छे समाज के निर्माण में बच्चों के साथ कलाकरों की अहम भूमिका है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में इस मंच के कलाकरों के जरिये देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली। स्थानीय कलाकार और बाहर से आए कलाकारों ने बहुत शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किए है। नृत्य अभिनय, मुशायरा का झलक देखने को मिली। सभी कलाकारों को डीएम ने मंच से सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन और जिला पुलिस तथा कलाकार प्रतिनिधि किशनगंज जिलावासी मौजूद रहे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button