Uncategorized

30 अप्रैल, 2023 को आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 100वां एपिसोड प्रसारित होगा।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी देश भर के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 100 कार्यक्रम आयोजित करेगी। भारतीय जनता पार्टी हर एक विधानसभा क्षेत्र में मंडल और बूथ स्तर से 100 कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी कर रही है।

इसी तैयारी के मद्देनजर भाजपा जिला टीम की बैठक में कार्यक्रम प्रभारी के रूप में अध्यक्षता की। इस बैठक में पार्टी के वरीय पदाधिकारियों सहित मंडल अध्यक्ष, मीडिया प्रभारी और अन्य कार्यकर्ताओं से विस्तारपूर्वक बातचीत हुई और चालू महीने के 30 अप्रैल को कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई।
इस बैठक में जिलाध्यक्ष श्री कन्हैया सिंह जी, जिला महामंत्री श्री विनय पांडेय जी, पिछड़ा-अतिपिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री शंभूराम चंद्रवंशी जी, जमुई नगर मंडल अध्यक्ष श्री अजय पासवान जी, मांगोबंदर मंडल अध्यक्ष श्री मुकेश सिंह जी, बरहट मंडल अध्यक्ष श्री हिमांशु सिंह जी, गरसंडा मंडल अध्यक्ष श्री संतोष कुमार जी, जमुई ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री राजेश मंडल जी, गिद्धौर मंडल अध्यक्ष मिथिलेश सिंह जी, आईटी सेल प्रभारी त्रिशूल कुमार और प्रिंस कुमार, युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अभय यादव जी और अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

प्रधानमंत्री जी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 100वें प्रसंस्करण की तैयारी हेतु जमुई विधानसभा की बैठक जमुई विधायक श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मन की बात कार्यक्रम के प्रभारी विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा कि अक्टूबर 2014 से यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने मन की बात कार्यक्रम का शुभारंभ किया था। देश के जनमानस तक सीधा संवाद करने का माध्यम बना। विश्व के प्रथम राष्ट्राध्यक्ष नरेंद्र मोदी हैं, जो लगातार प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार मन की बात कार्यक्रम का आयोजन कर रेडियो के माध्यम से जनता से जुड़े रहे। 30 अप्रैल, 2023 को प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम का 100वां प्रसंस्करण है, जो गैर राजनीतिक कार्यक्रम है। जमुई विधानसभा में 100 बूथों पर प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम में अधिक से अधिक ग्रामीणों के साथ कार्यकर्ता शामिल हो कम से कम 100 की संख्या में लोग भाग लेंगे।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का फोटो मन की बात कार्यक्रम के लिंक पर अवश्य ही डाउनलोड करें, बैठक में जिलाध्यक्ष कन्हैया कुमार सिंह, मन की बात कार्यक्रम के जिला प्रभारी विनय कुमार पाण्डेय, नगर अध्यक्ष अजय पासवान, बरहट मण्डल अध्यक्ष हिमांशु सिंह, मांगोबंदर मण्डल अध्यक्ष मुकेश सिंह, जमुई ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष राजेश मण्डल, गरसंडा मण्डल अध्यक्ष संतोष सिंह , गिद्धौर मण्डल अध्यक्ष मिथलेश सिंह, जिला मंत्री अभय यादव, अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष शंभु राम चंद्रवंशी, आई टी सेल जिला संयोजक त्रिशूल सिंह, सह संयोजक प्रिंस कुमार, बरहट मण्डल महामंत्री राजेश भारती शामिल हुए।

 

Related Articles

Back to top button