District Adminstrationबिहारब्रेकिंग न्यूज़

अररिया: पोषण माह के तहत पोषण मेला एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अररिया,20सितम्बर(के.स.)। अब्दुल कैय्यूम,
भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो (सी.बी.सी.), दरभंगा के निर्देशन में यूनीसेफ, अररिया और आईसीडीएस अररिया के सहयोग से पोषण माह के तहत विशाल पोषण मेला एवं जागरूकता कार्यक्रम शुक्रवार को प्रखण्ड कार्यालय परिसर, पलासी में आयोजित किया गया।कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन सीएस केके कश्यप, डीपीओ कविता कुमारी, सीडीपीओ मंजुला कुमारी व्यास, बीईओ प्रतिमा कुमारी, डीसी सरोज तिवारी और यूनीसेफ के अधिकारी आशुतोष व मिहिर कुमार झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम की मुख्य गतिविधियां

उद्घाटन के पश्चात जनजागरूकता रैली, स्वच्छता श्रमदान और एक पेड़ माँ के नाम के तहत पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सीबीसी पटना के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी मनीष कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति पदक से सम्मानित किया।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) कविता कुमारी ने पोषण के महत्व को समझाते हुए कहा कि अच्छा पोषण स्वस्थ परिवार और समाज की नींव है। वहीं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मंजुला कुमारी व्यास ने सही पोषण और खान-पान पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान SVEEP गतिविधियों के तहत महिलाओं को आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 में शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने और अपने क्षेत्र के मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया।

जिला समन्वयक सरोज तिवारी ने मध्याह्न भोजन योजना (MDM) की विस्तृत जानकारी देते हुए पोषण के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम में जिला चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार कश्यप, प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी प्रतिमा कुमारी, प्रखण्ड चिकित्सा पदाधिकारी मो. जहांगीर आलम, और राष्ट्रीय हेल्थ मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक संतोष कुमार उपस्थित थे।

प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम

कार्यक्रम में चित्रकला, कविता पाठ, रंगोली, मेंहदी और प्रश्नोत्तरी जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अलावा लोक कला मंच द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां लोगों का मनोहारी मनोरंजन किया।

कार्यक्रम का संचालन सीबीसी दरभंगा के सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी मिहिर कुमार झा और यूनीसेफ के राघवेंद्र कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन यूनीसेफ के सुधाकर कुमार एवं आशुतोष ने किया।

पोषण माह का उद्देश्य

  • कुपोषण से बचाव: गर्भवती महिलाओं और बच्चों में पोषण की कमी से बचाव।
  • पोषण संबंधी जागरूकता: संतुलित आहार और पोषण के महत्व पर लोगों को जागरूक करना।
  • स्वास्थ्य और स्वच्छता: स्वास्थ्य और स्वच्छता पर विशेष ध्यान।

आयोजन की रूपरेखा:

पोषण माह 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर साप्ताहिक थीम के आधार पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी और बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों में पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाना और कुपोषण से बचाव करना है।

उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम में एलएस बबिता कुमारी, उषा कुमारी, रूपम कुमारी, सुमन कुमारी, एमडीएम बीआरपी शाहबाज अली सहित अन्य प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!