उप मुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव…

गुड्डू कुमार सिंह/आरा : पिछले दिनों नारायणपुर पंचायत के मुखिया शरीफा राम के निधन के बाद मुखिया का सीट खाली हो गया है। जिसको लेकर इस पंचायत में चुनावी गहमागहमी चल रही है। फिलहाल उपमुखिया मनोरमा देवी थी। जिनके खिलाफ बैसाडीह गांव के वार्ड न०11 के वार्ड सदस्य निशांत उपाध्याय द्वारा मनोरमा देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लगाया गया है। जिसमें निशांत उपाध्याय के समर्थन में 11 वार्ड ने वोट किया। वहीं मनोरमा देवी सहित 5 वार्ड अनुपस्थित रहे। जिसके फलस्वरूप फिर से चुनावी प्रक्रिया द्वारा उपमुखिया का चयन होगा। इस मौके पे निशांत उपाध्याय द्वारा सभी वार्ड सदस्यों सहित पूरे पंचायत की जनता को आभार व्यक्त किया गया और चुनाव में अपने समर्थन में वोट करने का अपील किया। निशांत ने कहा की अगर मुझे पंचायत की जनता ने समर्थन दिया तो मैं उम्मीद से बढ़ के काम करूंगा।