राजनीति

पंडित दीनदयाल जयंती समारोह में पहुंचे नीतीश; 2015 में बिहार की जनता ने नीतीश को वोट किया, 2017 में ठग कर भाग गए, फिर वोट कीजिएगा फिर भागेंगे, हम उनके साथ रहे हैं, हम उनको अच्छे से जानते हैं: प्रशांत किशोर

त्रिलोकी नाथ प्रसाद –मुजफ्फरपुर: जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को घेरते हुए कहा कि 2015 में बिहार की जनता ने नीतीश को वोट किया, 2017 में ठग कर भाग गए, फिर वोट कीजिएगा फिर भागेंगे लिखकर रखिए। हम उनके साथ रहे हैं आप उनको नहीं जानते हैं, हम उनको अच्छे से जानते हैं। जो आदमी 17 सालों से मुख्यमंत्री रहा, 15 साल तो भाजपा के साथ रहा। अगर देश की राजनीति की थोड़ी बहुत आपको समझ है तो कानून देश में बनता है। तो वो लोकसभा और राज्यसभा दोनों में पास होना होता है। राज्यसभा में भाजपा को बहुमत नहीं है। राज्यसभा में बिल को पास कराने के लिए जुगाड़ लगाना पड़ता है। राज्यसभा में उपसभापति कौन है? कोई नीतीश कुमार से पूछ नहीं रहा है। राज्यसभा का उपसभापति कौन है? हरिवंश जी है। हरिवंश कौन है, नीतीश कुमार की पार्टी के MP हैं। अगर आपने NDA छोड़ दिया है तो आप उस पद को छोड़ क्यों नहीं रहे हैं। उस पद को छोड़िए या फिर उस MP को हटाइए। राज्यसभा में बिल पास कराने के लिए अपने आदमी को बैठाए हुए हैं और बिहार में गठबंधन बनाकर उनके द्वारा ठगने का उपाए कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!