ताजा खबरदेशप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़योजनाराजनीतिराज्य

झारखंड की सड़कें अमेरिका से बेहतर बनाएंगे – नितिन गडकरी

केवल सच रांची

गुड्डी कुमारी :- रांची – रांची के विधानसभा मैदान में 9400 करोड़ की 21 सड़कें परियोजनाओं का शिलान्यास किया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शिलान्यास कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ भाजपा के सांसद संजय सेठ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, भाजपा विधायक दल के नेता सह पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, सांसद बीडी राम के साथ कई सांसद व विधायक उपस्थित थे।

इस मौके पर गडकरी ने कहा कि झारखंड की सड़कें अमेरिका से बेहतर बनाएंगे इस राज्य के रोड इंफ्रास्ट्रक्चर पर साल 2024 तक दो लाख करोड़ खर्च किए जाएंगे । उन्होंने कहा कि झारखंड में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जो संकल्प लिया गया था देश के विकास के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा गडकरी ने कहा कि यह  शिलान्यास केवल ट्रेलर है फिल्म अब शुरू होगी। केंद्रीय मंत्री गडकरी यह भी कहा कि 7000 करोड़ की लागत से रांची वाराणसी कॉरिडोर 260 किलोमीटर का होगा 12 घंटे का सफर अब मात्र 3 घंटे में लोग पूरा कर सकेंगे दिल्ली से देहरादून और हरिद्वार 2 घंटे में पहुंचेंगे।

Related Articles

Back to top button