अपराधगिरफ्तारीझारखंडरांची

नशे के सौदागरों का नेटवर्क हुआ ध्वस्त, लाखों का डोडा और तैयार अफीम जब्त…

रांची//राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रांची के नामकुम इलाके से 85 लाख रुपये का डोडा और 3.50 लाख के अफीम के साथ ढाई लाख रुपये नकद बरामद किया हैं। इस कार्रवाई में एक तस्कर भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर का नाम मनीष तिर्की है।वह डोडा और अफीम की तस्करी करने वाले एक संगठित गिरोह का सदस्य है।बता दे कि रांची के एसएसपी राकेश रंजन को मिली सूचना के आधार पर नशे के तस्करों के खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई की गई है।

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए रांची के ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने प्रेस वार्ता में बताया कि सूचना प्राप्त हुई कि नामकुम थानान्तर्गत ग्राम-बुदरी में एक गिरोह के द्वारा अफीम एवं डोडा की तस्करी की जा रही है तथा उनके पास अवैध अफीम एवं डोडा छुपा कर रखा हुआ है। जिसके सत्यापन के बाद की गई छापामारी के क्रम में नामकुम थाना क्षेत्र के ग्राम-बुदरी स्थित मनीष तिर्की के पक्का/कच्चा मकान से विभिन्न रंग के प्लास्टिक के बोरे में भरा हुआ डोडा कुल-31 बोरा एवं मकान परिसर में खडी सफेद रंग के महिन्द्रा बोलेरो गाड़ी (नं0- JH05AS-1583) से कुल चार प्लास्टिक भरा हुआ डोडा बरामद किया गया। जिसका कुल वजन- 566.5 kg पाया गया। आगे की तलाशी के क्रम में मनीष तिर्की के घर के अंदर रखे अलमीरा के दराज से प्लास्टिक में पैक किया हुआ 700 ग्राम तैयार अफीम, अफीम तौलने के लिए डिजिटल मशीन, नकद रकम- 2,28,000/- रुपये, बैंक पासबुक एवं फोन बरामद किया गया। बरामद डोडा, अफीम एवं नकद रुपये के संबंध वैध कागजात की मांग करने पर मनीष तिर्की के द्वारा कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। जिसके बाद बरामद नशे की खेप को विधिवत जब्त किया गया, साथ ही पकड़ाये व्यक्ति जिसने अपना नाम मनीष तिर्की बताया को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

ग्रामीण एसपी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ में पता चला कि उसके द्वारा अत्यधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से अवैध डोडा एवं अफीम के कारोबार के लिए एक सिंडिकेट बनाया गया है, जो मादक पदार्थ का अवैध कारोबार कर रहा है। इस सिंडिकेट में रांची जिला के अलावा खूंटी एवं हजारीबाग जिले के भी सदस्य शामिल है। इस गिरोह के द्वारा अवैध व्यापार के संचालन में नकद लेन-देन के अलावे डिजिटल भुगतान/लेन-देन भी किया जाता है। गिरोह के द्वारा अवैध डोडा एवं अफीम की खरीद स्थानीय स्तर पर की जाती है तथा अन्य जिलों में इसकी सप्लाई सिंडिकेट के माध्यम से की जाती है।इस गिरोह के पास कई चार पाहिया वाहन है, जिन्हें अवैध कारोबार के लिए प्रयोग में लाया जाता है। इस गिरोह में शामिल अन्य सक्रिय सदस्यों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। एसपी ने कि जब्त डोडा का बाजार अनुमानित मूल्य- 84,97,500 /- रु.एवं जब्त अफीम का अनुमानित मूल्य- 3,50,000/- रु. है।

इस छापेमारी में सीनियर डीएसपी अमर कुमार पांडेय, नामकुम थानेदार इंस्पेक्टर रामनारायण सिंह, एसआई शशि रंजन, धर्मेन्द्र कुमार, जयदेव कुमार सराक, एएसआई संतोष कुमार, जयप्रकाश कुमार, उज्जवल कुमार सिंह, तारकेश्वर प्रसाद केशरी और देवेन्द्र कुमार सिंह की भूमिका सराहनीय रही।

 

(मामले का खुलासा करते हुए ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर…देखे वीडियो…)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!