किशनगंजजयंती समारोहबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई

किशनगंज,23जनवरी(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, शहर के वार्ड संख्या 30 अंतर्गत डुमरिया इलाके में शुक्रवार को आज़ाद हिंद संघ के तत्वावधान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आज़ाद हिंद संघ के संस्थापक जीवन कृष्ण सिंह ने झंडोत्तोलन किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ की गई।

इसके बाद उपस्थित अतिथियों और वक्ताओं ने बारी-बारी से नेताजी के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर संघ के संस्थापक जीवन कृष्ण सिंह ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस असाधारण प्रतिभा के धनी थे।

उन्होंने देश की आज़ादी के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी सभी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने युवाओं से नेताजी के विचारों और आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और युवा उपस्थित रहे। सभी ने नेताजी के विचारों को आत्मसात करने और देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!