ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

DM के द्वारा समाहरणालय स्थित जिला नियंत्रण कक्ष जाकर व्यवस्था का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, पंचायत आम निर्वाचन 2021 के छठे चरण दिघलबैंक प्रखंड के लगभग सभी मतदान केंद्र पर मतदान निर्धारित समय 07 बजे पूर्वाह्न से प्रारंभ होकर शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह जिलाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा प्रातः 6 बजे से मतदान प्रक्रिया का अनुश्रवण जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से लगातार किया जा रहा है। DM ने समाहरणालय स्थित जिला नियंत्रण कक्ष जाकर व्यवस्था का जायजा लिया गया। तत्पश्चात, दिघलबैंक प्रखंड मुख्यालय में संचालित प्रखंड नियंत्रण कक्ष का औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष के द्वारा भी दिघलबैंक प्रखंड मुख्यालय में कैंप कर विधि व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। डीएम और एसपी के साथ जिला के वरीय पदाधिकारी की टीम तथा दिघलबैंक प्रखंड के प्रेक्षक लगातार शांतिपूर्ण, स्वच्छ और पारदर्शी मतदान हेतु प्रखंड मुख्यालय से जायजा ले रहे है। डीएम के द्वारा प्रातः काल से दूरभाष पर मतदान प्रक्रिया की जानकारी लिया गया तथा आ रही कतिपय समस्याओं का निराकरण करवाया गया। सुबह से ही दिघलबैंक के पंचायत निर्वाचन की मतदान प्रक्रिया में मतदाताओं का भारी उत्साह देखा जा रहा है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button