राजनीति

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह,निर्माण क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों की समस्याओं के लेकर आयोजित चार दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला में भाग लेने हेतु आज तंजानिया (अफ्रीका) रवाना हुए।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद – राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक)के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष-सह-प्रदेश अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह आज दिल्ली से चार दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेने हेतु तंजानिया के लिए रवाना हुए। वे वहां बिल्डिंग एंड ऊड वर्कर्स इंटरनेशनल (बीडब्लूआई) ग्लोबल यूनियन की ओर से भारतीय प्रतिनिधि के रूप में भाग लेंगे। उक्त कार्यक्रम में श्री सिंह द्वारा बिहार राज्य में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों द्वारा पोषित निर्माण कार्यों में कार्यरत मजदूरों की सेवा शर्तें, मजदूरी, कार्य स्थल पर मिलने वाली सुविधाएं, सेफ्टी ,कार्य के घंटे एवं सामाजिक सुरक्षा आदि विषयों पर चर्चा की जाएगी।

उक्त अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में ऐसे निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों को बेहतर सेवा शर्तें, समाजिक सुरक्षा एवं मजदूरी आदि के संबंध में ग्लोबल ट्रेड यूनियनों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों के साथ वार्ता एवं मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग द्वारा इसे सुनिश्चित करने की रणनीति तैयार की जाएगी। साथ ही श्रमिक संघों की भूमिका के अतिरिक्त निर्माण क्षेत्र के कर्मियों को संगठित करने के लिए भविष्य की वैश्विक रणनीति पर भी चर्चा होगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button